अमेरिका पर हमलों के बीच खुश हुए ट्रंप; कर डाली ईरान की तारीफ, दिल से शुक्रिया भी कहा (Video)

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 02:09 PM (IST)

Washington: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बढ़ते सैन्य तनाव के बीच एक अप्रत्याशित मानवीय घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप
(Donald Trump) ने ईरान की तारीफ करते हुए कहा कि तेहरान ने एक अमेरिकी महिला नागरिक को रिहा कर सद्भावना दिखाई है। रिहा की गई महिला की पहचान डेना करारी (Dana Karari) के रूप में हुई है। उन्हें दिसंबर 2024 में ईरान में हिरासत में लिया गया था। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि डेना को तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden)  के कार्यकाल में गलत तरीके से हिरासत में लिया गया था।PunjabKesari

 

 

ट्रंप ने कहा, “ईरान ने एक अमेरिकी नागरिक को देश छोड़ने की अनुमति दी है। हम इस सद्भावनापूर्ण कदम की सराहना करते हैं। शुक्रिया ईरान।” उन्होंने बताया कि डेना करारी अब सुरक्षित रूप से ईरान से बाहर आ चुकी हैं और अमेरिका लौट रही हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कई दिनों से सैन्य टकराव जारी है। अमेरिका ने हाल ही में ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी फिर से लागू करने की घोषणा की थी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने गुरुवार को कहा कि उसने नाकेबंदी तोड़कर ईरान की ओर बढ़ रहे एक जहाज को रोकने के लिए कार्रवाई की है।

PunjabKesari

डेना करारी के वकील जेरेड गेन्सर ने सोशल मीडिया मंच X पर कहा कि उनकी मुवक्किल दिसंबर 2024 से झूठे आरोपों के कारण ईरान में फंसी हुई थीं। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपति ट्रंप की “असाधारण और लगातार कोशिशों” के कारण ही उनकी रिहाई संभव हो सकी। गेन्सर ने कहा, “डेना अब सुरक्षित हैं और अपने घर लौट रही हैं।” विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार सैन्य तनाव के बीच किसी अमेरिकी नागरिक की रिहाई अमेरिका और ईरान के बीच संभावित कूटनीतिक संपर्क का संकेत हो सकती है। हालांकि दोनों देशों के बीच संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव अभी भी बना हुआ है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News