23 विभिन्न बचाव अभियान के दौरान 3 हजार प्रवासियों को बचाया गया सुरक्षित

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2016 - 02:16 PM (IST)

रोम:अफ्रीकी देश लीबिया के तट के समीप चलाए गए अभियान के दौरान लगभग 3 हजार प्रवासियों को आज सुरक्षित बचाया गया। इटली के तटरक्षक बल की और से जारी बयान में बताया गया कि लीबियाई तट के समीप चलाए गए 23 विभिन्न बचाव अभियान के दौरान प्रवासियों को सुरक्षित बचाया गया।

प्रवासी लीबिया के रास्ते यूरोपीय देशों में प्रवेश करने के प्रयास में थे। गौरतलब है कि दक्षिणी भूमध्यसागर तट के समीप पिछले 2 दिनों के दौरान चलाए गए विभिन्न बचाव अभियान में 5 हजार 600 से अधिक प्रवासियों को सुरक्षित बचाया गया है। इस महीने लगभग 31 हजार प्रवासियों ने नौका के जरिए इटली में प्रवेश किया जिनमें से सबसे अधिक संख्या अफ्रीकी देशों के प्रवासियों की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News