श्रीलंका में कार रेसिंग इवेंट के दौरान बड़ा हादसा, 7 लोगों की मौत; 23 घायल

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 06:25 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः श्रीलंका के उवा प्रांत में बड़ा हादसा देखने को मिला है। जहां, कार रेसिंग के दौरान हुए हादसे में एक बच्चे समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है जबकि 23 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना उस समय हुई जब सेंट्रल हिल रिसॉर्ट में कार रेसिंग के दौरान एक कार अनियंत्रित होने के बाद ट्रैक से उतर कर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को रौंद दी। 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और सात अन्य की मौत हो गई है। मृतकों में एक 8 साल का लड़का और चार ट्रैक असिस्टेंस भी शामिल हैं। घटना के बाद 23 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

अप्रैल के मध्य में पड़ने वाले राष्ट्रीय नववर्ष के अनुसार श्रीलंका सेना द्वारा आयोजित, 'फॉक्सहिलसुपर क्रॉस 2024' नामक रेस देखने के लिए एक लाख से अधिक प्रशंसक इकट्ठा हुए थे। यह दौड़ श्रीलंका के मध्य हाइलैंड्स में एक पूर्व गैरीसन शहर दियातलावा में आयोजित की गई थी, जहां सभी सैन्यकर्मी सैन्य प्रशिक्षण लेते हैं। नव वर्ष की छुट्टियों के मौसम के दौरान छुट्टियां मनाने वाले लोग सेंट्रल हिल्स में इकट्ठा होते हैं। जहां कार रेस और घुड़दौड़ जैसी कई प्रतियोगिताएं होती हैं।

श्रीलंकाई सेना ने आखिरी बार 2019 में 'फॉक्सहिल' रेस का आयोजन किया था, लेकिन देश भर में 2019 ईस्टर हमलों के बाद इसे अचानक रोकना पड़ा। यह दौड़ पांच साल बाद दोबारा आयोजित की जा रही थी, लेकिन घातक दुर्घटना के बाद रविवार को इसे फिर से निलंबित कर दिया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News