कार से भी मंहगा है ये खरबूजा,बोली लगाकर खरीद रहे हैं लोग

punjabkesari.in Saturday, May 26, 2018 - 06:43 PM (IST)

तोक्यो: अगर एक खरबूजा के बदले नई कार मिल जाए, तो इसको खरीदने करने की होड़ लग जाएगी। ऐसा ही कुछ जापान में देखने को मिल रहा है। जापान में लोग ऐसे ही खरबूजों को खरीदने में लगे हुए हैं, जिनको बेचकर कार खरीदी जा सकती है। दो खरबूजे की कीमत लगभग 19.84 लाख रुपए (29,300 अमरीकी डॉलर) तक बताई जा रही है।

जापान में खरबूजा को प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला फल माना जाता है
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी होक्काइडो में साप्पोरो सेंट्रल होलसेल मार्केट में इस साल नीलामी के लिए रखे गए युबरी के खरबूजे को एक स्थानीय फल पैकिंग फर्म ने यह बोली लगाकर खरीदा है। बाजार के अधिकारी तत्सुरो शिबूता ने बताया कि युबारी के खरबूजे की पैदावार इस साल अच्छी हो रही है क्योंकि मई की शुरुआत से ही यहां अच्छी धूप निकल रही है। जापान में युबरी खरबूजों को आम तौर पर प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला फल माना जाता है उसी तरह जैसे कि अच्छे किस्म की शराब। बहुत से लोग इन खरबूजों को दोस्तों और रिश्तेदारों को उपहार में भी देते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News