क्लासरूम में नाबालिगा से यौन संबंध बनाता पकड़ा टीचर, फ्लर्टिंग और अश्लील मैसेज-वीडियो से हुई शुरूआत

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 02:49 PM (IST)

International Desk: अमेरिका के टेक्सास (Texas) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां हाई स्कूल के एक शिक्षक को अपनी ही छात्रा के साथ कथित यौन संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शिक्षक की पहचान Chad Allen Rodriguez के रूप में हुई है, जो John Jay High School में फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी पढ़ाता था। वह स्कूल में फुटबॉल और ट्रैक कोच भी था। पुलिस दस्तावेजों के अनुसार आरोपी शिक्षक की मुलाकात 17 वर्षीय छात्रा से पिछले साल स्कूल में हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच क्लासरूम में आंखों-आंखों में बातचीत और फ्लर्टिंग शुरू हुई। बाद में मामला कथित तौर पर अश्लील मैसेज, वीडियो और फोटो शेयर करने तक पहुंच गया।

 

जांच में सामने आया कि दोनों कई बार स्कूल के क्लासरूम में ही शारीरिक संबंध बनाते थे। एक घटना में शिक्षक छात्रा को स्कूल की पार्किंग में भी ले गया, जहां दोनों के बीच कथित रूप से आपत्तिजनक गतिविधि हुई। पूरा मामला तब उजागर हुआ जब एक अन्य छात्र अचानक क्लासरूम में पहुंच गया और शिक्षक व छात्रा को साथ देख लिया। इसके बाद छात्रा ने पुलिस को बयान देकर कथित रिश्ते की पुष्टि की। अदालती दस्तावेजों में कहा गया है कि स्कूल वर्ष की शुरुआत में ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। एफिडेविट में लिखा गया कि “वे क्लासरूम में एक-दूसरे को देखकर फ्लर्ट करते थे और बाद में वहां किस भी करने लगे।”

 

मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को तुरंत नौकरी से निलंबित कर दिया। वह करीब 10 वर्षों से स्कूल में कार्यरत था। स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने कहा है कि वह पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। स्कूल प्रवक्ता बैरी पेरेज ने बयान में कहा कि छात्रों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्कूल सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया। उस पर छात्र के साथ यौन संबंध रखने की सेकंड-डिग्री फेलोनी का मामला दर्ज किया गया है। दोषी साबित होने पर उसे 20 साल तक की जेल हो सकती है। फिलहाल उसे 50,000 डॉलर की जमानत राशि के साथ Bexar County Jail में रखा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News