पाकिस्तान को 78 लाख रुपए देकर अमेरिकी ने किया दुर्लभ बकरी का शिकार

punjabkesari.in Thursday, Feb 14, 2019 - 11:26 AM (IST)

पेशावरः एक विदेशी शिकारी द्वारा दुर्लभ पहाड़ी बकरी को मारने के लिए पाकिस्तान सरकार मोटी फीस देने का मामला सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जानकारी के अनुसार अमेरिका में रहने वाले शिकारी ब्रिआन हार्लन ने पाक सरकार को 78 लाख रुपए देकर इस बकरी को मारने का लाइसेंस हासिल किया। ये दुर्लभ बकरी
PunjabKesari
उत्तरी हिमालय के गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र में पाई जाती है।अमेरिकी शख्स ने शिकार से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। पेशे से बिजनेसमैन और शिकारी ब्रिआन ने स्थानीय टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान आना उनके लिए काफी मायने रखता है। उन्होंने कहा कि वे तीसरी बार यहां आए हैं और पाकिस्तान में हर तरह के जानवर का शिकार कर चुके हैं।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि पहाड़ी बकरी को अपने शिकार की लिस्ट में आखिर के लिए बचा कर रखे हुए थे।पाकिस्तान ने स्थानीय लोगों के लिए इस बकरी के शिकार पर रोक लगा रखा है, लेकिन विदेशियों को हर सीजन में 12 बकरियों के शिकार के लिए लाइसेंस दिया जाता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News