चीन की ताइवान पर कड़ी नजर, फिर भेजे 7 चीनी सैन्य विमान और 4 नौसैनिक जहाज

punjabkesari.in Thursday, Feb 01, 2024 - 12:04 PM (IST)

ताइपेः चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर पहुंचता जा रहा है।  चीन अपनी आक्रामक गतिविधियों से लगातार ताइवान पर दबाव बढ़ा रहा है। । इस बीच ताइवान के आसपास 7 चीनी सैन्य विमानों और 4 नौसैनिक जहाजों को देखा गया। यह विमान और जहाज मंगलवार सुबह 6 बजे से बुधवार सुबह 6 बजे के बीच देखे गए।
 ताइवान  रक्षा मंत्रालय  के अनुसार पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की गतिविधि पर नजर रखने के लिए ताइवान ने वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली तैनात कर दी है। इसके बाद किसी भी पीएलए विमान ने ताइवान जलडमरूमध्य मध्य रेखा को पार नहीं किया।

 

बता दें कि जनवरी महीने में अब तक ताइवान के आसपास  298 चीनी सैन्य विमानों और 136 नौसैनिक जहाजों को ट्रैक किया गया है। वहीं, सितंबर 2020 से चीन ने ताइवान के आसपास परिचालन करने वाले सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या में वृद्धि करके ग्रे जोन रणनीति का उपयोग तेज कर दिया है। बुधवार को चीनी आक्रमण के खिलाफ बचाव के लिए ताइवान के मरीन कॉर्प्स ने काऊशुंग में ज़ुओयिंग नेवल बेस पर एक समुद्री अभ्यास किया।

 

 रिपोर्ट के अनुसार, इस अभ्यास में एक बारूदी सुरंग बिछाने वाला जहाज और एक घरेलू स्तर पर निर्मित हमला नाव शामिल थी। इस बीच, मंगलवार को सुबह 10:30 बजे एक चीनी गुब्बारा कीलुंग से 119 किमी उत्तर-पश्चिम में मध्य रेखा को पार करते हुए पाया गया। ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, गुब्बारा पूर्व की ओर उड़ा और दोपहर 12:15 बजे गायब हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News