बांग्लादेश के टंगाइल में दुर्गा पूजा की मूर्तियों में तोड़फोड़, 7 प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2026 - 11:04 PM (IST)

बांग्लादेश : बांग्लादेश में एक हिंदू मंदिर में दुर्गा पूजा के लिए बनाई जा रही सात मूर्तियों को अज्ञात उपद्रवियों ने क्षति पहुंचायी। यह जानकारी स्थानीय मीडिया की एक खबर के मुताबिक है। 'डेली स्टार' अखबार के अनुसार, यह घटना तंगाइल जिले के मिर्जापुर उपजिले के जमुर्की पश्चिमपारा में एक मंदिर में बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह के बीच हुई।

खबर के अनुसार, 'जमुर्की आर्य समिति' के तत्वावधान में इस मंदिर में करीब 85 वर्षों से दुर्गा पूजा मनाई जा रही है। घटना के समय मुख्य दुर्गा प्रतिमा सहित सात मूर्तियां लगभग तैयार हो चुकी थीं। मूर्तिकारों ने मूर्तियों का अधिकांश काम पूरा कर लिया था। जमुर्की आर्य समिति के अध्यक्ष प्रकाश बाकली ने कहा कि बृहस्पतिवार को मंदिर लौटने पर उन्होंने समुदाय के अन्य सदस्यों के साथ देखा कि मूर्तियों में तोड़फोड़ की गई है।

बाकली ने कहा, "हमें नहीं पता कि यह किसने किया। हमने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। अब हम चाहते हैं कि कानून लागू करने वाली एजेंसियां ​​जिम्मेदार लोगों का पता लगाएं और उन्हें न्याय के कटघरे में लाएं।" खबर के अनुसार, तंगाइल के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद शमसुल आलम सरकार और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और हिंदू समुदाय के सदस्यों को आश्वासन दिया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News