रिकार्डतोड़ गर्मी से ब्रिटेन सहित यूरोप का बुरा हाल, गुरुवार रहा साल 2019 का सबसे गर्म दिन

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2019 - 05:43 AM (IST)

पेरिसः ब्रिटेन में गुरुवार का दिन सबसे गर्म दिन के तौर पर रिकॉर्ड किया गया। यहां का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं हीथ्रो हवाई अड्डे पर पारा 36.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले साल 2015 के जुलाई महीने में तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस तक रहा था जबकि साल 2003 के अगस्त में सर्वाधिक तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ब्रिटेन के पास तापमान संबंधी रिकार्ड 1865 से हैं।
PunjabKesari
पड़ोसी देश फ्रांस के पेरिस में तापमान रिकार्ड तोड़ता हुआ 40.6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। यहां के मौसम विभाग के अनुसार इससे पहले अधिकतम तापमान का रिकार्ड 1947 में 40.4 डिग्री सेल्सियस का रहा था। हालैंड में भी गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। यहां गुरूवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक चले जाने का अंदेशा जताया जा रहा है।
PunjabKesari
बेल्जियम में अधिकारियों ने कहा है कि देश में 1833 के बाद से तापमान पहली बार 40 डिग्री के निशान के पार कर गया है। यहां पर गुरूवार को पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। ऑस्ट्रिया में गुरूवार को अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाता है तो बच्चों और पशुओं को बंद कार में न छोड़ें क्योंकि उन्हें जान का खतरा हो सकता है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News