समुद्र से निकला अजीब से दिखने वाला सिलेंडर, हक्के-बक्के रह गए लोग

punjabkesari.in Friday, Oct 12, 2018 - 05:37 PM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः पिछले दिनों साउथ क्रोलिना के सीब्रूक आईलैंड के बीच पर मौजूद एक चीज वहां आने वाले लोगों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। दरअसल, सिलेंडर के आकार की यह विशालकाय चीज समुंद्र से ही निकली थी। स्थानीय लोगों के इसे लहरों ने ही किनारे तक पहुंचाया था। सिलेंडर के आकार में दिखने वाली चीज क्या है इसके बारे में किसी को कुछ मालूम नहीं है। इस विशालकाय चीज को पहली बार एक स्थानीय संस्था के लोगों ने देखा।

गौरतलब है कि इस विशालकाय चीज के मिलने से करीब 15 घंटे पहले ही मैरीन मैमल नेटवर्क ने एक और ऐसी ही फोटो जारी की थी? उस फोटो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह किसी चीज के अलग-अलग हिस्से हैं> इस रहस्यमीय चीज को देखने के बाद कई लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि यह नासा द्वारा बनाए गए किसी चीज का हिस्सा है। प्रशासन को जानकारी  देने के बाद इसे बीच से हटाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News