श्रीलंकाई नौसेना द्वारा ड्रग्ज तस्करी  में पकड़े 7 विदेशियों में 2 पाकिस्तानी, PNB को सौंपी गई जांच

punjabkesari.in Thursday, May 12, 2022 - 04:51 PM (IST)

कोलंबो: श्रीलंका के अधिकारियों द्वारा 243 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किए गए  7 विदेशी नागरिकों में 2 पाकिस्तानी है। श्रीलंका के दक्षिण में अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में एक अभियान के तहत श्रीलंकाई नौसेना ने 5 मई को  7 संदिग्धों को अवैध ड्रग्स के स्टॉक के साथ गिरफ्तार किया था और 9 मई को इन्हें एसएलएनएस सयूराला द्वारा कोलंबो के बंदरगाह पर लाया गया था। श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा कि कोलंबो बंदरगाह पर लाई गई दवाओं की खेप में 243 किलोग्राम हेरोइन थी जो आठ बोरियों में भरे 220 पैकेट में थी।

 

जब्त खेप का  मूल्य 4861 मिलियन रुपए से अधिक बताया जा रहा है। इस ऑपरेशन में पकड़े गए संदिग्धों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस नारकोटिक ब्यूरो (PNB) को सौंप दिया गया है। घटना की आगे की जांच श्रीलंकाई नौसेना और पीएनबी द्वारा की जा रही है।कोलंबो बंदरगाह पर नौसेना कर्मियों की सभा को संबोधित करते हुए, नौसेना के कमांडर ने कमांडिंग ऑफिसर और एसएलएनएस सयूराला के पूरे दल की प्रशंसा की और देश में अवैध दवाओं की एक और बड़ी खेप को रोकने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News