दुनिया का सबसे बड़ा कछुआ,  जानिए वजन है 700 किलो (Watch video)

punjabkesari.in Tuesday, Apr 04, 2017 - 05:23 PM (IST)

लंदन: सोशल मीडिया पर कोई न कोई फोटो या वीडियो वायरल होती रहती है जिसे लेकर खूब चर्चा होती है। ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर आग तरह फैल रहा है जिसमें आप समुंद्र किनारे दुनिया का सबसे बड़ा कछुआ (World Big Turtule) चलते हुए देख सकते हैं। 



कछुए के बारे में जानकर लोगो का रिएक्शन

समुद्र के किनारे लोगों ने जब लोगों ने दुनिया के सबसे बड़े चमड़े वाले कछुए को बीच के किनारे बैठे हुए देखा तो वो हैरान रह गए। एक कछुए का वजन औसतन 700 किलो होता है।  इस जीव को देखते ही लोग इसकी वीडियो बनाने लग गए, जबकि ये विशाल कछुआ अपनी ही धुन में रेत पर रेंगता हुआ चल रहा था। कुछ देर तक आराम करने के बाद ये कछुआ अपने आप को धकेलते हुए समुद्र में उतर गया और लोगों की आंखों से ओझल हो गया।  ये कछुए मुख्य रूप से सेंट्रल अमेरिका के अटालांटिक और प्रशांत महासागर के भूमध्य रेखा के पास निवास करते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इतना बड़ा कछुआ उन्होंने अपने जिंदगी में पहली बार देखा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News