अचानक समुद्र में दिखा रहस्यमयी जीव, जिसने भी देखा रह गया दंग

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2017 - 10:56 AM (IST)

रूस: सोशल मीडिया पर कोई न कोई फोटो या वीडियो वायरल होती रहती है जिसे लेकर खूब चर्चा होती है। ऐसा ही एक इस रहस्यमयी जीव की तस्वीरें आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। मामला पूर्वी रूस का है जहां समुद्र के किनारे एक मृत अवस्था में ऐसा जीव मिला है, जिसे लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ी हुई है।
इसका आकार एक इंसान के आकार के दोगुने से भी अधिक है। 

इस जीव का मुंह पक्षी के चोंच जैसा है
इस जीव के ऊपर काफी रोएं हैं और मुंह पक्षी के चोंच जैसा है। इस जीव के बारे में लोगों की अपनी अपनी प्रतिक्रिया है। कुछ लोग इसे दैत्य कह रहे हैं तो कुछ फिल्मों में दिखाए गए कुछ जीवों से इसकी तुलना कर रहे हैं। इस जीव की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। हालांकि, इस फोटो की सच्चाई क्या है, इसका बारे में अभी तक पता नहीं लग पाया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News