सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं यह बेबीज, सच्चाई उड़ा देगी आपके होश

punjabkesari.in Friday, Nov 11, 2016 - 01:18 PM (IST)

स्पेन: सोशल मीडिया पर इनदिनों अवतार बेबीज की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है जिन्होंने सभी को चौंका दिया है। कोई इसे क्यूट बता रहा है तो किसी को यह तस्वीरें डर का अनुभव करवा रही हैं।

करीब 2.4 मिलियन लोगों ने किया इन बच्चों को पंसद
दरअसल तस्वीरों में देखे जाने वाले बच्चे असली नहीं है। ये सिलिकॉन के बने हुए अवतार के बच्चे है। जो दिखने में बिलकुल रियल अवतार बेबी लग रहे है। यह कारनामा स्पेन की एक कंपनी ने किया है। यह कंपनी इस तरह के बेबीज बनाने में माहिर है। ये कंपनी सुपर-रियलिस्टिक बेबीज बनाती है। इन्हें आप खरीद भी सकते हैं, लेकिन इनकी कीमत भी सुन लीजिए। एक अवतार बेबी की कीमत है 2000 यूएस डॉलर यानी कि करीब एक लाख 28 हजार रुपए है। अब तक करीब 2.4 मिलियन लोगों ने इसे पसंद किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News