जमीन के 1,300 फुट नीचे गुफा में मिले जीवन के संकेत

punjabkesari.in Thursday, Apr 19, 2018 - 04:16 PM (IST)

वाशिंगटनः वैज्ञानिकों ने इटली में जमीन से करीब 1,300 फुट नीचे एक विशाल गुफा  में जीवन होने के संकेतों की पहचान की है। यह ऐसी जानकारी है जिससे अन्य ग्रहों पर जीवन का पता लगाने में मदद मिल सकती है।       

अमरीका में पेंसिल्वानिया स्टेट यूनिर्विसटी के शोधकर्ताओं ने मध्य इटली में फ्रासासी गुफाओं के सूक्ष्म जीव विज्ञान और भू - रसायन का पता लगाया है।  उन्होंने खनिज जिप्सम में परमाणुओं की आइसोटोपिक सामग्री में विविधताओं का पता लगाया है। एस्ट्रोबायोलॉजी नामक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक , सभी जिप्सम सूक्ष्म जीवों द्वारा नहीं बने होते लेकिन सूक्ष्म जीवों द्वारा बनाए गए जिप्सम परमाणुओं में आइसोटोप का एक अलग अनुपात होगा।

पेंसिल्वानिया स्टेट यूनिर्विसटी में एसोसिएट प्रोफेसर जेन मैकलाडी ने कहा कि इस गुफा पर्यावरण का उपयोग कर हम अन्य ग्रहों पर अतीत या वर्तमान में जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।       
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News