मिडवेस्ट में भीषण तूफान का कहर: शिकागो इलाके में हजारों लोग बिना बिजली, गैस स्टेशनों पर लंबी कतारें

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 01:28 PM (IST)

शिकागो: अमेरिका के मिडवेस्ट इलाके में आए भीषण तूफान के बाद शिकागो और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। तूफान के कारण हजारों लोग बिजली आपूर्ति से वंचित हैं, जबकि कई इलाकों में गैस स्टेशनों के बंद होने से ईंधन संकट जैसी स्थिति बन गई है। CNN से जुड़े WBBM और WLS की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकागो हाइट्स से लेकर इंडियाना तक कई गैस स्टेशन बंद हैं। जो गैस स्टेशन खुले हैं, वहां लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

बिजली आपूर्ति पर बड़ा असर
तूफान के कारण शिकागो क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है। बड़ी संख्या में लोग घंटों से बिजली का इंतजार कर रहे हैं। बिजली कटौती का असर घरों और कारोबार के साथ-साथ स्थानीय सेवाओं पर भी पड़ा है।

गैस स्टेशनों पर लगी लंबी लाइनें
बिजली आपूर्ति बाधित होने और कई गैस स्टेशनों के बंद रहने से खुले स्टेशनों पर दबाव बढ़ गया है। शिकागो हाइट्स से लेकर इंडियाना तक कई स्थानों पर लोग ईंधन भराने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। तूफान के बाद प्रभावित इलाकों में बिजली बहाल करने और सामान्य स्थिति लौटाने के प्रयास जारी हैं। हालांकि, गैस स्टेशनों के बंद रहने और बिजली कटौती के चलते लोगों को अभी भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News