दुबई के इंडस्ट्रियल हब पर बड़ा हमला; जेबेल अली में लगी भीषण आग, काले धुएं गुब्बार फैलने से मचा हड़कंप
punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 01:21 PM (IST)
Dubai: संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में मंगलवार रात जेबेल अली औद्योगिक इलाके में हमलों के बाद आसपास कई तेज धमाकों की खबर सामने आई। सोशल मीडिया पर और प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा साझा किए गए वीडियो में इलाके के ऊपर घना धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं। कुछ रिपोर्टों में कम से कम तीन धमाकों की बात कही गई, जबकि बाद की रिपोर्टों में सात तक विस्फोट सुनाई देने का दावा किया गया है। घटनाक्रम सामने आने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि यमन के हूती विद्रोहियों ने जेबेल अली को मिसाइल या ड्रोन से निशाना बनाया है।
BIG BREAKING: Yemen's Houthis have reportedly struck the key industrial area of Jebel Ali in Dubai, UAE.
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) August 5, 2026
Widespread fires and plumes of smoke over the area and multiple explosions in Dubai in the past few minutes.
Atleast 3 explosions reported. pic.twitter.com/QaXZs3ywMW
जेबेल अली दुबई का बेहद महत्वपूर्ण औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र है। यहां बंदरगाह, औद्योगिक प्रतिष्ठान, गोदाम और ऊर्जा से जुड़ी महत्वपूर्ण सुविधाएं मौजूद हैं। इसलिए हमले का असर केवल दुबई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि खाड़ी क्षेत्र के व्यापार, शिपिंग और सप्लाई चेन पर भी पड़ सकता है। कुछ स्थानीय रिपोर्टों में आग की संभावित वजह ईंधन या गैस से जुड़ी घटना बताई गई है।
सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों के दावे भी अलग-अलग हैं कुछ ने मिसाइल इंटरसेप्शन की बात कही, जबकि कुछ ने औद्योगिक आग या ईंधन टैंकर में आग लगने की संभावना बताई। हूतियों का नाम इसलिए सामने आया है क्योंकि यमन के हूती समूह ने पिछले वर्षों में लाल सागर और क्षेत्र में इजरायल तथा उसके सहयोगियों से जुड़े लक्ष्यों के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। मौजूदा पश्चिम एशियाई संघर्ष के कारण खाड़ी क्षेत्र में पहले से ही सुरक्षा तनाव चरम पर है।
