वैज्ञानिकों ने की 100 से अधिक बड़े ग्रहों की पहचान, मिल सकता है नया जीवन

punjabkesari.in Friday, Jun 15, 2018 - 02:58 PM (IST)

लॉस एंजिलिसः वैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 100 से अधिक बड़े ग्रहों की पहचान की है जिनमें जीवन को प्रश्रय देने वाले चंद्रमा हो सकते हैं।  यह शोध द एस्ट्रोफिजिकल पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इस शोध से भविष्य की दूरबीनों के डिजाइन को निर्धारित करने में मदद मिलेगी जो इन संभावित चंद्रमा का पता लगा सकती हैं और जीवन के संकेतों की तलाश कर सकती हैं।           

अमेरिका में यूनिर्विसटी ऑफ कैलिफोर्निया , रीवरसाइड में सहायक प्रोफेसर स्टीफन केन ने कहा कि अभी 175 चंद्रमाओं के बारे में पता है जो हमारे सौरमंडल में आठ ग्रहों की परिक्रमा करते हैं।  उन्होंने कहा कि ज्यादातर चंद्रमा शनि और बृहस्पति ग्रह के चक्कर लगाते हैं जो जीवन को प्रश्रय देने वाले सूर्य के इस क्षेत्र के बाहर हैं लेकिन अन्य सौर मंडल के मामले में ऐसा शायद ना हो।

शोधकर्ताओं ने 121 बड़े ग्रहों की पहचान की है जो अपने जीवन को प्रश्रय देने वाले अपने ग्रहों के भीतर ही परिक्रमा करते हैं। शोधकर्ताओं में ऑस्ट्रेलिया में यूनिर्विसटी ऑफ सदर्न क्वींसलैंड के वैज्ञानिक भी शामिल हैं।       
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News