अफगान-पाकिस्तान संकट में रूस की एंट्री, शांति वार्ता में विचौलिया बनने का दिया ऑफर
punjabkesari.in Thursday, Mar 20, 2025 - 11:57 AM (IST)

Islamabad: रूस पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष के समाधान में मध्यस्थ के रूप में कार्य करने के लिए तैयार है। पाकिस्तान में रूसी राजदूत अल्बटर् खोरेव ने यह जानकारी दी। श्री खोरेव ने कहा, ‘‘इस्लामाबाद और काबुल के बीच मौजूदा असहमति को देखते हुए, रूस उनके समाधान के लिए मध्यस्थ के रूप में कार्य करने के लिए तैयार है, अगर दोनों पक्ष इसे उचित समझते हैं।
ये भी पढ़ेंः-पुतिन की पॉवर ! ट्रंप को भी फोन कॉल के लिए कराया 1 घंटा इंतजार, फिर की बात, Video ने मचाया तहलका
मास्को प्रारूप इसके लिए एक उपयुक्त मंच हो सकता है।'' राजनयिक ने कहा कि देशों के बीच संघर्ष को हल करना मुख्य रूप से इस्लामाबाद और काबुल का विशेषाधिकार है, लेकिन उन्होंने कहा कि यह रूस के हितों को भी पूरा करता है। इसके अलावा श्री खोरेव ने जोर देकर कहा कि मास्को ने बार-बार क्षेत्र के स्थिरीकरण की वकालत की है, अफगानिस्तान के लोगों के ‘फ्रिज' किये हुए धन को तुरंत मुक्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
ये भी पढ़ेंः-ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तटों पर रहस्यमयी झाग से हड़कंप ! धड़ाधड़ मर रही मछलियां, सैंकड़ों सर्फर्स बीमार