मानवता की मिसाल बने प्रिंस हैरी, युद्ध पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने पहुंचे यूक्रेन, बोले- "हम आपके साथ" (Video)
punjabkesari.in Saturday, Apr 12, 2025 - 12:00 PM (IST)

London: ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के छोटे बेटे युवराज हैरी अचानक यूक्रेन पहुंचे और वहां उन्होंने रूस के साथ जारी युद्ध के पीड़ितों से मुलाकात की। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। हैरी ने बृहस्पतिवार को लवीव में ऑर्थोपेडिक क्लीनिक ‘सुपरह्यूमन्स सेंटर' का दौरा किया जहां घायल सैन्य कर्मियों और नागरिकों का इलाज किया जाता है। युवराज हैरी की यात्रा का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि युद्ध के बीच लोगों की शीर्ष-स्तरीय सेवाएं मिलें। इस केंद्र में कृत्रिम अंग, पुनर्निर्माण सर्जरी और मनोवैज्ञानिक सहायता निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। ]
“This is my first visit to Ukraine — and definitely not the last,” said Prince Harry after visiting the Superhumans rehabilitation center.
— Meanwhile in Ukraine (@MeanwhileInUA) April 12, 2025
Deeply moved by the resilience and strength of Ukrainian veterans, he praised their courage and humanity. A powerful moment of solidarity. pic.twitter.com/rqJM3CU5el
युवराज हैरी की पश्चिमी यूक्रेन की यात्रा के संबंध में जानकारी तब दी गई जब वह वहां से रवाना हो गए। ब्रिटिश सेना में 10 साल सेवाएं देने वाले हैरी ने घायल सैनिकों की मदद को अपना प्रमुख कार्यक्षेत्र बनाया है। उन्होंने 2014 में ‘इनविक्टस गेम्स' की स्थापना की ताकि घायल सैनिकों को पैरालिंपिक जैसे खेल आयोजनों में प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिल सके।
प्रवक्ता ने कहा कि ‘इनविक्टस' सिर्फ़ प्रतिस्पर्धा ही नहीं, बल्कि इससे कहीं बढ़कर है। यह चोट के बाद के जीवन के बारे में हैं, यही वजह है कि हैरी लवीव जैसे पुनर्वास केंद्रों में जाते हैं। यात्रा के दौरान हैरी ने यूक्रेन के पूर्व सैनिकों के मामलों की मंत्री नतालिया कलमीकोवा से मुलाकात की। हैरी (40) यूक्रेन की यात्रा करने वाले शाही परिवार के दूसरे सदस्य हैं। उनकी रिश्तेदार एवं डचेस ऑफ एडिनबर्ग सोफी ने पिछले साल कीव की यात्रा की थी।