40 हजार रूसी यूक्रेनी श्रीलंका में चला रहे अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2024 - 03:40 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते 45 लाख से ज्यादा यूक्रेनी लोगों को देश छोड़ना पड़ा था। लेकिन दो साल बाद दुनियाभर में बसे यूक्रेनी विस्थापितों को लेकर तनाव के मामले सामने आने लगे हैं। जर्मनी, पोलैंड और ब्रिटेन से लेकर श्रीलंका में यूक्रेनियों का विरोध शुरू हो गया है।

रूस-यूक्रेन - युद्ध के चलते श्रीलंका ने यूक्रेनी और रूसी लोगों को वीज़ा एक्सटेंशन की सुविधा दी थी। अब खुलासा हुआ है कि 40 हजार यूक्रेनी और रूसी अवैध कारोबार चला रहे हैं। श्रीलंका के श्रम मंत्री मानुषा नानायक्कारा ने बताया कि सरकार अवैध प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर रही है।

यूक्रेनी लोगों को शरण देने में पोलैंड पहले स्थान पर है, लेकिन सबसे ज्यादा विरोध भी पोलैंड में ही हो रहा है। पोलैंड सरकार ने 15 लाख यूक्रेनी रूस शरणार्थियों को मिलने वाली मदद में कटौती करने का फैसला किया है। पोलैंड में बसे 65% यूक्रेनी वापस नहीं जाना चाहते हैं।

यूक्रेन पर रूस के हमले से पहले हर माह पोलैंड में 200 यूक्रेनी बिजनेस यूनिट रजिस्टर्ड कराते थे। जो 2023 में प्रति माह 3000 पहुंच गई। यूक्रेनी कारोबारियों की संख्या लगातार बढ़ने से पोलैंड के स्थानीय कारोबारियों में भारी नाराजगी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News