पाकिस्तान के पंजाब में बंदूक के बल पर पति के सामने गर्भवती से सामूहिक दुष्कर्म

punjabkesari.in Monday, Jun 06, 2022 - 01:48 PM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान गैंगरेप का बेहद दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पाकिस्तान पंजाब प्रांत में पांच पुरुषों ने पति के सामने गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। डेली पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, झेलम शहर में पांच हथियारबंद लोग एक गर्भवती महिला के घर में घुस गए। उन्होंने पहले मारपीट की और फिर पीड़िता के पति को रस्सी से बांध दिया और उसके सामने गैंगरेप किया।  घटना के बाद पंजाब पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गर्भवती महिला का मेडिकल परीक्षण पूरा हो गया है। पीड़िता के रक्त के नमूने को भी फोरेंसिक जांच के लिए लाहौर भेज दिया गया है। यह अपराध पिछले महीने कराची की एक महिला के साथ चलती ट्रेन में सामूहिक दुष्कर्म के कुछ दिनों बाद हुआ है। चलती ट्रेन में 25 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने महिलाओं के अधिकारों के साथ पाकिस्तान के खराब रिकार्ड को सुर्खियों में ला दिया।

 

बता दें पंजाब सूचना आयोग द्वारा फरवरी में उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से पता चलता है कि प्रांत में पिछले छह महीनों के दौरान कुल 2,439 महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया और 'पारिवारिक सम्मान' के नाम पर 90 लोगों की हत्या की गई। पिछले साल की 'ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2021' के मुताबिक, पाकिस्तान लिंग समानता सूचकांक में 156 देशों में 153वें स्थान पर है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News