पोलैंड ने  जर्मनी से द्वितीय विश्व युद्ध में हुए नुसान की मांगी क्षतिपूर्ति

punjabkesari.in Saturday, Sep 01, 2018 - 03:01 PM (IST)

वारसाः द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजियों द्वारा किए गए कब्जे की वजह से पोलैंड  में 50 लाख लोगों की मौत हुई और करीब 54 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। यह जानकारी पोलैंड के एक संसदीय आयोग की रिपोर्ट  में दी है।

मौजूदा पौलैंड सरकार जर्मनी से द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान देश को नाजियों द्वारा पहुंचाई  क्षतिपूर्ति चाहती है और आयोग की यह घोषणा उसी का हिस्सा है।  रिपोर्ट में बताया गया   कि यह प्रारंभिक आंकड़े हैं। सत्तारूढ़ लॉ ऐंड जस्टिस पार्टी के नेता जारोस्लाव काकजिन्सकी का तर्क है कि नाजियों ने 1939 में सबसे पहले पोलैंड पर हमला किया था।

इस हमले और विश्व युद्ध के कारण इस देश को भारी क्षति पहुंची थी। द्वितीय विश्वयुद्ध खत्म होने के बाद पोलैंड पर दशकों तक सोवियत रूस प्रभुत्व था इसलिए यह देश स्वतंत्ररूप से जर्मनी से क्षतिपूर्ति राशि नहीं मांग पाया था। हालांकि जर्मनी ने पोलैंड में नाजियों के अत्याचार के बाद जिंदा बचे लोगों को मुआवजा दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News