Middle East Tensions : होर्मुज से गुजरना अब आसान नहीं… ईरान वसूल रहा करोड़ों की फीस! जंग के बीच बढ़ा वैश्विक संकट
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 06:27 AM (IST)
इंटरनेशनल डेस्कः मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच Strait of Hormuz को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान अब इस अहम समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों से भारी शुल्क वसूल रहा है। ईरान के सांसद अलाउद्दीन बोरुजेर्दी के हवाले से दावा किया गया है कि कुछ व्यापारी जहाजों से करीब 20 लाख डॉलर (लगभग 16-17 करोड़ रुपये) तक की फीस ली जा रही है। उन्होंने इसे ईरान की “सत्ता और नियंत्रण” का प्रदर्शन बताया है।
क्यों अहम है हॉर्मुज जलडमरूमध्य?
Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है:
- करीब 20% वैश्विक तेल और LNG यहीं से गुजरता है
- यह एशिया, यूरोप और अमेरिका के लिए ऊर्जा आपूर्ति की लाइफलाइन है
जंग का सीधा असर, थम गया समुद्री ट्रैफिक
ईरान-इजराइल-अमेरिका तनाव के चलते इस मार्ग पर आवाजाही लगभग ठप हो गई है। इससे दुनियाभर में ईंधन की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। ईरान ने संकेत दिए हैं कि वह सिर्फ “मित्र देशों” या तटस्थ जहाजों को गुजरने की इजाजत दे रहा है।
- कुछ भारतीय जहाजों को पहले ही अनुमति मिल चुकी है
- एक पाकिस्तानी तेल टैंकर भी गुजरने में सफल रहा
ट्रंप की चेतावनी से और बढ़ा तनाव
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे में जलडमरूमध्य खोलने का अल्टीमेटम दिया है, वरना सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है।
ईरान की पलटवार की धमकी
ईरान ने साफ कहा है कि अगर उसके ऊर्जा ठिकानों पर हमला हुआ, तो वह पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जवाबी हमला करेगा और इस मार्ग को पूरी तरह बंद कर सकता है। समुद्री मार्ग के लगभग बंद होने से तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित,वैश्विक व्यापार पर असर और कई देशों की अर्थव्यवस्था पर दबाव पड़ सकता है।
