Middle East Tensions : ईरान का बड़ा हमला, US मिलिट्री बेस डिएगो गार्सिया पर दागीं ''लॉन्ग रेंज'' की मिसाइलें

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 07:10 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः मध्य पूर्व के बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने हिंद महासागर में स्थित अहम सैन्य ठिकाने डिएगो गार्सिया की ओर दो इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हालांकि, ये मिसाइलें अमेरिका-ब्रिटेन के इस संयुक्त बेस को निशाना बनाने में सफल नहीं हो पाईं।

क्या हुआ हमले में?

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक एक मिसाइल उड़ान के दौरान ही फेल हो गई जबकि दूसरी मिसाइल को रोकने के लिए अमेरिकी युद्धपोत ने SM-3 इंटरसेप्टर दागा। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि दूसरी मिसाइल को पूरी तरह नष्ट किया गया या नहीं।

क्यों अहम है डिएगो गार्सिया?

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक बेहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है। यहां अमेरिका और ब्रिटेन की संयुक्त मौजूदगी है। यह बेस एशिया और मिडिल ईस्ट में सैन्य ऑपरेशनों के लिए बेहद अहम माना जाता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News