जब अचानक खिसकने लगी जमीन और चलने लगे घर,पलक झपकते ही उजड़ गया सबकुछ, VIDEO वायरल
punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 12:34 PM (IST)
लंदन: सोशल मीडिया पर इनदिनों लैडस्लाइडिंग का चौंका देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पलक झपकते ही मौजूद जमीन खिसकने लगी और वहां मौजूद कई घर चलते हुए नजर आने लगे। ये सभी घर देखते ही देखते समुद्र में समा गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना नॉर्वे के पश्चिमी इलाके में स्थित शहर आल्टा के क्रेकनसेट नाम की एक जगह की है।
Just now in Alta, Norway: Huge mudslide dragging several houses into the sea. pic.twitter.com/xR4t5zLI7m
— Jan Fredrik Drabløs (@JanFredrikD) June 3, 2020
वीडियो में आप देख सकते हैं कि समुद्र के किनारे मौजूद करीब 800 मीटर से ज्यादा बड़ा इलाका न सिर्फ खिसकने लगा बल्कि यहां मौजूद कई घर भी चलते हुए नजर आने लगे। ये सभी घर देखते-देखते समुद्र में डूब गए। इन घरों के लोगों को पहले ही इस संबंध में चेतावनी जारी कर दी गई थी। हालांकि कुछ लोग फिर भी घर में मौजूद थे जिन्हें हैलीकॉप्टर के जरिए बचाया गया। वीडियो शेयर होने के कुछ घंटे के अंदर ही इस वीडियो को 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।