न्यूजीलैंड में आसमान छू रहीं फलों-सब्जियों की कीमतें ! प्रधानमंत्री ने की बड़ी घोषणा, जनता हो गई खुश

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2023 - 12:49 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  भारत समेत  दुनिया के कई देशों में महंगाई ने कोहराम मचा रखा है। कीमतों में भारी बढ़ौतरी होने के कारण अर्थव्यवस्था में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है।  न्यूजीलैंड भी मंहगाई की मार से अछूता नहीं रहा। रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों की कीमतें आसमान छूने से आम लोगों की पकड़ से दूर होती जा रही हैं।  न्यूजीलैंड  में लगभग सभी सब्जियों व फलों की कीमतें 1 गुना तक हो गई हैं। यहां टमाटर प्रति किलो 13 से 17 डॉलर व प्याज 5 डॉलर प्रति किलोपहुंच गई है। 

 

इस बीच महंगाई को संभालने के लिए देश के प्रधानमंत्री क्रिस हिप्किन्स ने बड़ी घोषणा करते हुए फलों और सब्जियों को जी.एस.टी. फ्री कर दिया है जिससे जनता में खुशी की लहर पाई जा रही है। लेकिन चंद ही महीनों में राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री के निर्णय को विपक्ष ने 'चुनावी स्टंट' करार दिया है। जबकि सरकार का मानना है कि इस फैसले से सब्जियों के दामों में 15 प्रतिशत तक गिरावट आएगी जिससे लोगों की क्रय शक्ति में इजाफा होगा और देश की जी.डी.पी. में उछाल देखने को मिलेगा।

 

बता दें कि देश के सांख्यिकी विभाग ने शुक्रवार को कहा कि न्यूजीलैंड की वार्षिक खाद्य कीमतें जुलाई 2022 की तुलना में जुलाई 2023 में 9.6 प्रतिशत अधिक  हो गई हैं। स्टैट्स एनजेड ने इस साल जुलाई में कहा था कि वार्षिक वृद्धि सभी व्यापक खाद्य श्रेणियों में वृद्धि के कारण हुई है, जिसमें किराना खाद्य पदार्थों की कीमतें 11.9 प्रतिशत बढ़ी हैं। स्टैट्स एनजेड उपभोक्ता मूल्य प्रबंधक जेम्स मिशेल ने कहा, "हालांकि समग्र खाद्य मुद्रास्फीति धीमी हो गई है, यह 2008 और 2011 में देखी गई वृद्धि के बराबर है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News