अंतरिक्ष में सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए NATO शुरु करेगा अभियान

punjabkesari.in Thursday, Nov 21, 2019 - 10:27 AM (IST)

 वॉशिंगटन: उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने वायु, जमीन, समुद्र और साइबर क्षेत्र की तरह अंतरिक्ष क्षेत्र की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए इस क्षेत्र में अपने अभियान शुरू करने के संकेत दिए हैं। नाटो के महासचिव जेंस स्टोल्टनबर्ग ने बुधवार को यहां नाटो के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।   स्टोल्टनबर्ग ने कहा, ‘‘ हम इस मुद्दे पर सहमत हुए हैं कि वायु, जमीन, समुद्र और साइबर क्षेत्र की तरह अंतरिक्ष क्षेत्र में भी हमें अपने अभियान शुरू करने चाहिए।

 

यहां पृथ्वी पर प्रतिदिन अंतरिक्ष किसी न किसी रूप में हमारी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। इसे शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन इसे आक्रामक तरीके से भी इस्तेमाल किया जा सकता है।'' नाटो के महासचिव ने कहा कि अंतरिक्ष में उपग्रहों को जाम किया जा सकता है, हैक किया जा सकता है अथवा हथियारबंद किया जा सकता है, जिससे संचार और विभिन्न सेवाओं तथा क्षेत्रों को बाधित एवं प्रभावित किया जा सकता है।

 

अंतरिक्ष क्षेत्र में अपने अभियान की शुरुआत करना नाटो की रक्षा क्षमता को मजबूती प्रदान करेगा। इससे मिसाइल प्रक्षेपण का पता लगाने और खुफिया जानकारी एकत्र करने की गठबंधन की क्षमता को भी बल मिलेगा। श्री स्टोल्टनबर्ग ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि नाटो एक रक्षात्मक गठबंधन है जिसका अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप अंतरिक्ष में हथियार तैनात करने का कोई इरादा नहीं है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News