सेक्स से करता था महिलाओं का ''इलाज'', एक स्टिंग से खुली डॉक्टर की पोल

punjabkesari.in Thursday, Dec 02, 2021 - 10:32 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: सेक्स से बीमारी दूर करने का दावा करने वाले 60 वर्षीय इतालवी डॉक्टर मैजिक फ्लुएट को अद्र्धनग्र हालत में एक होटल से महिला मरीज के साथ गिरफ्तार किया गया है। गाइनो कोलॉजिस्ट 60 वर्षीय डॉ. जियोवानी मिनिएलो दावा करता था कि वह ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एच.पी.वी.) बीमारी को सैक्स से दूर करता है। वह अपने ङ्क्षलग को ‘पाड्रे पियो ऑफ पैनिसेस’ यानी मैजिक फ्लुएट या जादुई बांसुरी कहता था। दक्षिणी बारी शहर में उसके खिलाफ दो महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। 

चैनल के स्टिंग में फंसा
एक टी.वी. चैनल ने स्टिंग कर डॉक्टर मैजिक फ्लुएट नाम से मशहूर इस महिला रोग डाक्टर की पोल खोली। उन्होंने एक अभिनेत्री को मरीज बनाकर भेजा तो पाया कि उसे भी डाक्टर ने एच.पी.वी. से संक्रमित बताया और इलाज का ऑफर दिया, जबकि वह पहले ही इस वायरस का टैस्ट करा चुकी थी, जो नैगेटिव था। इसके बाद डाक्टर ने उसे एक होटल के कमरे में मिलने के लिए बुलाया। अभिनेत्री ने जब उससे कहा कि वह सैक्स करने से पहले कंडोम की सुरक्षा ले तो डाक्टर का कहना था कि अगर वह ऐसा करेगा तो उसे उससे एच.पी.वी. की एंटीबॉडीज नहीं मिलेंगी। इसके बाद रिपोर्टर ने कमरे में प्रवेश किया तथा पुलिस ने आकर डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसे घर में ही नजरबंद रखा गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News