जेब में कंडोम और 520 महिलाओं से संबंध! पत्नी को गंदी लत के शौकीन पति के बैग से कभी मिली सेक्स पॉवर की दवाएं तो कभी...

punjabkesari.in Monday, Dec 15, 2025 - 05:10 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क। जापान से एक चौंकाने वाली और अनोखी कहानी सामने आई है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। एक मां जिसका बच्चा एक दुर्लभ बीमारी (Rare Disease) से जूझ रहा था उसे अपने पति के धोखे के बारे में पता चला। जब उसे यह जानकारी मिली कि पति के करीब 520 महिलाओं के साथ संबंध थे तो उसने चुपचाप रोने या सहने के बजाय बदला लेने का एक असाधारण रास्ता चुना। इस महिला ने एक जापानी मांगा आर्टिस्ट (Manga Artist) के साथ मिलकर अपनी दर्द भरी कहानी को एक कॉमिक बुक (Comic Book) में बदल दिया और यह 'बदला' तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट द्वारा रिपोर्ट की गई है जिसने जापानी मैगज़ीन शुकान बनशुन का हवाला दिया।

 

यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: किंग खान का जलवा, 2025 में Shah Rukh Khan बने बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर, नेटवर्थ जानकर फैंस हो रहे हैरान!

 

बेटे के इलाज में समर्पित, पति करता रहा धोखा

नेमू कुसानो ने एक दोस्त के ज़रिए मिले शख्स से शादी की थी और बाद में उनका एक बच्चा हुआ लेकिन दुर्भाग्यवश बच्चे को जन्म से ही एक दुर्लभ बीमारी थी। एक गृहिणी (Housewife) होने के नाते नेमू ने अपनी पूरी ज़िंदगी बेटे के इलाज और देखभाल के लिए समर्पित कर दी। उनकी दुनिया केवल उनके बेटे तक सिमट कर रह गई थी। इसी दौरान नेमू के पति कई दूसरी महिलाओं के साथ रिश्ते बना रहे थे।

520 महिलाओं के साथ संबंध का खुलासा

नेमू को पहली बार संदेह तब हुआ जब उन्हें अपने पति की जेब से कंडोम मिला। इसके बाद उन्होंने छानबीन शुरू की और पति के बैग से सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाएं और स्टेरॉयड भी बरामद हुए। यह जानकर नेमू पूरी तरह से चौंक गईं कि उनके पति के एस्कॉर्ट्स और एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस समेत लगभग 520 महिलाओं से संबंध थे। इस खुलासे के बाद घर में ज़ोरदार झगड़े शुरू हो गए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by くさのねむ@希少疾患児&依存症夫 (@nemu_manga)

 

पति ने नहीं जताया कोई पछतावा

नेमू कुसानो के सवालों के जवाब में उनके पति ने ज़रा भी पछतावा नहीं दिखाया। वह बार-बार यही कहता रहा कि यह सब "उसके काम का हिस्सा है" और वह बाहर का तनाव घर पर नहीं लाता। नेमू अपने बेटे की खातिर पति को काउंसलिंग के लिए ले गईं जहां पता चला कि उसे स्कूल के दिनों से ही सेक्स की गंभीर लत (Sex Addiction) थी। इसके बाद नेमू ने आखिरकार अलग होने का फैसला कर लिया।

कॉमिक बुक के ज़रिए अनोखा बदला

रिश्ता खत्म होने के बावजूद नेमू के मन में पति के प्रति ज़बरदस्त गुस्सा था। उन्होंने इस गुस्से को एक रचनात्मक मोड़ देने का फैसला किया। उन्होंने जापान की प्रसिद्ध मांगा आर्टिस्ट पिरोयो अराई से मुलाकात की और उनकी मदद से अपनी पूरी ज़िंदगी की कहानी को एक कॉमिक बुक में बदल दिया। नेमू ने इस कॉमिक बुक के कुछ पन्ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए जो तुरंत जापानी और चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

 

यह भी पढ़ें: Cancer Warning: पुरुषों के लिए Alert! यूरिन में खून आना हो सकता है प्रोस्टेट कैंसर का संकेत, जानें कैसे?

 

इंटरनेट पर मिला भरपूर समर्थन

इंटरनेट पर कई लोगों ने नेमू कुसानो का पुरज़ोर समर्थन किया। कई यूज़र्स ने लिखा कि पारंपरिक रूप से महिलाएं पुरुषों के धोखे को चुपचाप सह लेती हैं लेकिन नेमू का बदला लेने का यह तरीका बिल्कुल नया और प्रभावी था। लोगों ने यह भी कहा कि महिलाओं के समर्पण का अक्सर यही सिला मिलता है लेकिन अब ऐसी उपेक्षा को बर्दाश्त करने की कोई ज़रूरत नहीं है। नेमू ने खुद लिखा कि वह अपने बच्चे के लिए उसे पालने के लिए मेहनत कर रही हैं और इसमें उन्हें सिर्फ खुशी मिलती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News