NASA ने दिखाया ग्लेशियर्स के 50 साल का टाइम ट्रैवल, खतरनाक चेंज का वीडियो किया जारी

punjabkesari.in Saturday, Dec 14, 2019 - 05:10 PM (IST)

लॉस एंजलिसः नासा ने एक वीडियो जारी के ग्लेशियर्स के 50 साल का टाइम ट्रैवेल दिखाया गया है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा पृथ्वी के ग्लेशियरों और बर्फ की चादरों के सैटेलाइट इमेज्स को एक टाइम लैप्स वीडियो में कंपाइल किया गया है जो दिखाता है कि कभी बर्फ से ढके रहने वाले यह इलाके कैसे बदल रहे हैं। नासा ने एक बयान में लिखा, 'अंतरिक्ष से देखे गए पृथ्वी के ग्लेशियरों और बर्फ की चादरों का वीडियो, लगभग 50 वर्षों का इतिहास खुद में समेटे हुआ हैं। यह वीडियो वैज्ञानिकों को नए हालात दिखा रहा है कि कैसे ग्लेशियर पिघल रहे हैं।'

 

जलवायु परिवर्तन का हो रहा खतरनाक असर
वीडियो में साल 1972 के नासा-यूएसजीएस लैंडसैट कार्यक्रम की तस्वीरों का उपयोग करते हुए, अलास्का विश्वविद्यालय के फेयरबोन्ट के ग्लेशियोलॉजिस्ट मार्क फेनहिस्ट द्वारा कंपाइल किया गया। वीडियो में दिखाया गया है कि जलवायु परिवर्तन का कितना खतरनाक असर हो रहा है। ग्लेशियोलॉजिस्ट ने नासा के लिए अलास्का और युकोन में हर ग्लेशियर के छह-सेकंड टाइम-लैप्स को एक साथ जोड़ा। ये वीडियो दिखाते हैं कि 'अलास्का के ग्लेशियरों का गर्म जलवायु में क्या हो रहा है।'

साइंस अलर्ट पर कोलंबिया
ग्लेशियर नासा की रिपोर्ट के अनुसार हालांकि कुछ ग्लेशियर झील बन गए हैं । उदाहरण के लिए, कोलंबिया ग्लेशियर 1972 में अपेक्षाकृत स्थिर था। 1980 के दशक के मध्य में ग्लेशियर तेजी से पीछे हटने लगा। 2019 तक, यह 20 किलोमीटर ऊपर की ओर था। साइंस अलर्ट के अनुसार, यह अब दुनिया में सबसे तेजी से बदलते ग्लेशियरों में से एक है। तीन दिन पहले ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को 1.6 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News