समुद्र में सैलानियों को दिखे एेसे जानवर, निकल गई चीखें (देखें वीडियो)

punjabkesari.in Sunday, Nov 11, 2018 - 06:05 PM (IST)

बैंकॉकः  दुनिया की सैर करने वाले सैलानी कई बार उन हिस्सों तक पहुंच जाते हैं, जहां आम इंसान बमुश्किल ही पहुंच पाता है। इन जगहों पर सुकून तो मिलता ही है, साथ ही ऐसा कुछ दिख जाता है, जिस पर यकीन करना मुश्किल होता है। थाई आइलैंड पर ऐसा ही कुछ हुआ। यात्रियों का एक जत्था थाई आईलैंड घूमने के लिए गया था। वहां कई किलोमीटर तक फैले समुद्र के बीच में उभरी हुई कुछ चट्टानें सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं।
PunjabKesari
लोगों ने चट्टान की तरफ जाने का आग्रह किया तो पानी के जहाज के चालक ने भी जहाज का रुख चट्टान की तरफ कर दिया। लेकिन उसे भी अंदाजा नहीं था कि उसके सामने क्या आ जाएगा।  दरअसल, सैलानियों को उस चट्टान पर विचित्र प्रकार के एलियन्स जैसे जानवर दिखाई दिए, जो कुछ-कुछ बंदरों की प्रजाति से मिलते-जुलते लग रहे थे। इनके हाथ-पैर भी विचित्र प्रकार के थे और हैरान करने वाली बात ये थी कि वे एक खास तरह का वाद्ययंत्र भी बजा रहे थे। सैलानियों को देखने के बाद इन जानवरों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई, बल्कि वे अपनी धुन में वाद्ययंत्र बजाते रहे।

वहीं, सैर पर निकले यात्री उन्हें देख कर हैरान थे। इन विचित्र जानवरों के चश्मदीद रहे एक यात्री ने बताया कि हम रैली बे थाईलैंड के आस-पास कैराकिंग कर रहे थे। तभी हमारा ध्यान पानी के बीच उभरी चट्टान की गुफा की तरफ गया। जब हम करीब गए थे तो हम में से कुछ लोग डर कर चिल्लाने लगे, क्योंकि सामने दिख रहे जानवर कल्पना से भी परे थे। वे अपनी धुन में मगन वाद्ययंत्र बजा रहे थे। कुछ चट्टानों पर बैठे थे, तो कुछ पानी में तैर रहे थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News