जल्द ही म्यांमार लौटेंगे 8000 रोहिंग्या: बांग्लादेश

punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 09:44 PM (IST)

ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए.एच. महमूद अली ने उम्मीद जताई है कि 8000 रोहिंग्या लोगों का पहला जत्था जल्द ही सुरक्षित म्यांमार के रखाइन प्रांत पहुंचने में कामयाब होगा। बंगलादेश के समाचार पत्र द डेलीस्टार डॉट नेट की रिपोर्ट के अनुसार अली ने म्यांमार के साथ रोहिंग्या के जटिल मुद्दे को सुलझाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लगातार सहयोग पर धन्यवाद दिया। 
PunjabKesari
अली ने शुक्रवार को ब्रसेल्स में‘बहुपक्षीय प्रणाली का सुदृढ़ीकरण: वैश्विक चुनौतियों पर बढ़ती एशिया-यूरोप सम्मेलन साझेदारी’विषय पर दूसरे विस्तृत सत्र को संबोधित कर करते हुए यह बात कही। अली के नेतृत्व में बंगलादेश के प्रतिनिधिमंडल ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में आयोजित 12वें एशिया-यूरोप सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस बार 18 से 19 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सम्मेलन की थीम‘वैश्विक साझेदारों के समक्ष वैश्विक चुनौतियां’रखा गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News