विश्वभर में कोरोना के कारण फीका रहा ईद-उल-अजहा का त्यौहार (Pics)

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2020 - 05:31 PM (IST)

दुबई: विश्वभर में शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्यौहार मनाया गया । हालांकि, कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण इस साल अन्य उत्सवों की तरह ईद के मौके पर भी उत्साह फीका रहा। सऊदी अरब के मक्का में हज के अंतिम दिनों के साथ ईद-उल-अजहा का चार दिवसीय त्यौहार मनाया जा रहा है। इस त्यौहार में मुसलमान पशुओं की कुर्बानी देते हैं। महामारी के कारण विश्वभर में लाखों लोग गरीबी की कगार पर पहुंच गए हैं, जिसकी वजह से बहुत से लोग कुर्बानी देने के लिये पशु खरीदने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं।

PunjabKesari

पशुओं के व्यापारियों का कहना है कि महामारी के कारण खरीद पर बुरा असर पड़ा है। विश्वभर में मुस्लिमों ने घर पर रह कर अपने परिजनों संग ईद मनाई। बगदाद में दस दिन का लॉकडाउन लागू रहने के कारण सड़कें सूनी रहीं और मस्जिदों में नमाज पढ़ने की मनाही थी। एक स्थानीय दुकानदार ने कहा, “हमे उम्मीद थी कि ईद पर कर्फ्यू हटा लिया जाएगा। आश्चर्य की बात है कि ईद की छुट्टी पर लॉकडाउन लगाया गया है।” कोसोवो और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भी वायरस फैलने के खतरे को देखते हुए मस्जिदें बंद हैं।

PunjabKesari

लेबनान में आंशिक लॉकडाउन और कड़ी सुरक्षा के बीच मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। बेरूत की मोहम्मद अल-अमीन मस्जिद में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नमाज पढ़ने वालों की कतार बाहर सड़क तक दिखाई दी। इंडोनेशिया में लोगों में मस्जिदों में कड़े दिशा निर्देशों के बीच एक दूसरे से कई फुट दूर होकर नमाज पढ़ी। लंबी कतारों से बचने के लिए अधिकारियों ने घर-घर जाकर कुर्बानी दिये गये पशु का मांस पहुंचाने का आदेश दिया था। अमेरिका में जहां कुछ लोगों ने सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए मस्जिदों में नमाज पढ़ी, वहीं बहुत से लोगों ने घरों के अंदर ही यह त्यौहार मनाया।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News