Video:ओवल ऑफिस में मस्क के 4 साल के बेटे ने नाक में उंगली डाल टेबल से पोंछी, ट्रंप ने तुरंत हटवा दी 145 साल पुरानी डेस्क !

punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2025 - 05:17 PM (IST)

Washington:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस से ऐतिहासिक *145 साल पुराने 'रेजोल्यूट डेस्क' को हटाकर अस्थायी रूप से *'सी एंड ओ डेस्क'  को स्थापित किया है। इस बदलाव की पुष्टि खुद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल'  पर की। हालांकि, इस फैसले के पीछे की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।  हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एलन मस्क के बेटे X Æ A-12  को ओवल ऑफिस में मौजूद  रेजोल्यूट डेस्क  पर नाक पोंछते हुए देखा गया। यह घटना  11 फरवरी  को तब हुई, जब एलन मस्क अपने बेटे के साथ राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। इस बैठक में  डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) की योजनाओं पर चर्चा हो रही थी, जिसका नेतृत्व मस्क कर रहे थे।

 

Elon #Musk's 4-year-old son picking his nose and wiping it on the table prompted #Trump to order the removal of the Resolute Desk.

-New York Post #USA pic.twitter.com/YoSA2Nrj4Q

— Dimple (@CyberPunkRoad) February 21, 2025

वीडियो में दिखा कि  4 साल के एक्स  ने पहले अपनी नाक में उंगली डाली और फिर उसे रेजोल्यूट डेस्क पर पोंछ दिया। इस हरकत के कुछ ही दिनों बाद ट्रंप प्रशासन ने डेस्क को हटाने का फैसला किया, जिससे सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या यह बदलाव इसी घटना की वजह से किया गया?  हालांकि, आधिकारिक रूप से इसे सिर्फ मुरम्मत  का कारण बताया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को ट्रुथ सोशल' पर लिखा,  "राष्ट्रपति को चुनाव के बाद ओवल ऑफिस में सात डेस्क में से एक चुनने का अधिकार होता है। रेजोल्यूट डेस्क को मामूली मुरम्मत की आवश्यकता है, इसलिए इसे अस्थायी रूप से हटाया गया है और उसकी जगह 'सी एंड ओ डेस्क' रखी गई है, जिसे पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश और अन्य ने इस्तेमाल किया था।"  सी एंड ओ डेस्क को 1920 में चेसापीक एंड ओहायो रेलवे के मालिकों के लिए डिजाइन किया गया था। बाद में इसे  व्हाइट हाउस को दान कर दिया गया। यह डेस्क रोनाल्ड रीगन, जिमी कार्टर और गेराल्ड फोर्ड के कार्यकाल में वेस्ट विंग स्टडी में इस्तेमाल की गई थी।

 

 जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश ने इसे अपने कार्यकाल में  ओवल ऑफिस में रखा था।   रेजोल्यूट डेस्क * अमेरिका की ऐतिहासिक धरोहर मानी जाती है। इसे  1880  में इंग्लैंड की महारानी  विक्टोरिया  ने अमेरिका को उपहार में दिया था। यह डेस्क जॉन एफ. कैनेडी जूनियर  के लिए भी खास थी, क्योंकि वे बचपन में इसके नीचे छिपकर खेलते थे। ट्रंप के पहले कार्यकाल में, जो बाइडेन और बराक ओबामा ने भी इसी डेस्क का इस्तेमाल किया था।दरअसल, ट्रंप को  साफ-सफाई को लेकर बेहद सख्त माना जाता है। वे हाथ मिलाने की परंपरा को भी  "असभ्य" कह चुके हैं।  कई लोगों का मानना है कि  मस्क के बेटे की हरकत के बाद ट्रंप ने डेस्क हटाने का निर्णय लिया।  हालांकि, आधिकारिक बयान में इसे सिर्फ मुरम्मत और पुनर्निर्माण  का हिस्सा बताया गया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या रेजोल्यूट डेस्क  को जल्द ही व्हाइट हाउस में वापस लाया जाएगा या यह बदलाव स्थायी रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News