ये हैं दुनिया की सबसे मजेदार नौकरियां, जानकर चौंक जाएंगे ! (pics)

punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2016 - 03:38 PM (IST)

टोक्योः नौकरी करना हर किसी की चाहत होती है लेकिन जब नौकरी करने लग जाते हैं तो  महसूस होता है कि कहीं ना कहीं हम बंदिश में पड़ गए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी नौकरियां बताएंगे जिन्हें करने वालों को कभी भी अपनी नौकरी से बोरियत महसूस नहीं होती। कुछ लोग दुनिया की सबसे मजेदार नौकरियां कर रहे हैं।  माना जाता है कि जापान से ज्यादा मेहनती देश कोई नहीं है वहां पर समय की कितनी कद्र है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है।

यहां पर एक अलग प्रकार की नौकरी है जिसमें  लोगों को धक्का देकर मैट्रो में चढ़ाया जाता है। इसके लिए एक खास व्यक्ति रखा जाता है जिसका सिर्फ यही काम होता है कि वह लोगों को धक्का दे। अगर आप टोक्यो में रहते हैं और आपके पास कोई ब्वायफ्रैंड नहीं है तो इस देश में एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें आप अपने लिए किराए का ब्वायफ्रैंड उपलब्ध करा सकते हैं।

यह सुनने में थोड़ा अजीब लगता है लेकिन टोक्यो में यह बहुत प्रचलित नौकरी है। इसके अलावा ये नौकरी उन लोगों के लिए है जिन्हें सोना बहुत पसंद है। कुछ लोग तो Google पर इसके बारे में सर्च भी करेंगे मगर आप यह बात जानकर हैरान हो जाएंगे कि एक नौकरी ऐसी है जिस में सोने के लिए पैसे मिलते हैं। दरअसल वैज्ञानिक इन लोगों पर नींद के दौरान रिसर्च करते हैं जिसके लिए  इन्हें पैसे दिए जाते हैं।

जहां भारत में एक तरफ शादियों में  अनचाहे मेहमान आ जाते हैं वही जापान में किराए के मेहमान बुलाए जाते हैं। दरअसल वहां पर जिन लोगों के पास खुशियों में शामिल होने के लिए लोगों की कमी होती है वह लोग पैसा देकर द लोगों को अपनी शादी और पार्टियों में पार्ट टाइम जॉब के तौर पर बुलाते हैं तो है न कमाल की नौकरी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News