मनी लॉड्रिंग केस में फंसे जावेद खाननी ने की आत्महत्या
punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2016 - 10:37 PM (IST)
कराची: मुद्रा परिवर्तक खाननी और कालिया इंटरनेशनल के निदेशक जावेद खाननी रविवार को कथि तौर पर आत्महत्या कर ली है। जावेद ने एक इमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दी है। पुलिस ने घटना की सूचना देते हुए कहा कि जावेद खाननी ने इमारत की आठवीं मजिल से गिरा है। बिजली की तारों से उलझते हुए जावेद सड़क पर गिरा।
सूचना के अनुसार परिवार वालों को घटना की जानकारी मौके पर दी गई और उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाक के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका परिवार पूरी तरह से जांच किए बिना शव को अस्पताल से ले गई। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर मामले की छानबीन करना शुरू कर दी है और वहां के एक कर्मचारी को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया। बता दें कि जावेद खाननी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों फंसा था और नवंबर 2008 में नाटकीय छापे में एफआईए द्वारा उसके भाई मुनाफ कालिया को गिरफ्तार किया गया था। उसके ऊपर कई केस दर्ज थे।
