अरब सागर में तकनीकी खराबी से फंसा ‘एमवी गौतम’, पाक नौसेना ने बचाया भारतीय जहाज का दल(Video)

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 02:02 PM (IST)

International Desk: पाकिस्तानी नौसेना ने अरब सागर में फंसे एक भारतीय पोत के चालक दल को मानवीय सहायता प्रदान की। एक मीडिया खबर में यह जानकारी दी गई। समाचारपत्र 'डॉन' ने सोमवार को प्रकाशित अपनी एक खबर में सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया गया कि बचाव और सहायता अभियान में नौसेना की सहायता पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (PMSA ) ने की। खबर में कहा गया कि मुंबई स्थित समुद्री बचाव एवं समन्वय केंद्र ने पाकिस्तानी प्राधिकारियों से संपर्क कर सहायता का अनुरोध किया था जिसके बाद चालक दल की सहायता के लिए अभियान शुरू किया गया।

 

#Pakistan Navy has rescued a stranded #Indian crew in a #humanitarian operation in the Arabian Sea following an SOS alert.

Acting on a distress signal from Mumbai MRCC, Pakistan Navy frigate “Kashmir” was promptly deployed to assist the Indian vessel MV Gautam.

The ship… pic.twitter.com/deloojVoUI

— Gulf Times (@GulfTimes_QATAR) May 5, 2026

 इस चालक दल में छह भारतीय और एक इंडोनेशियाई नागरिक शामिल थे। सूत्रों ने बताया कि ओमान से भारत जा रहे एम.वी. गौतम नामक पोत के चालक दल ने तकनीकी खराबी की सूचना दी। खबर में कहा गया है कि फंसे हुए चालक दल को भोजन, चिकित्सा और तकनीकी सहित आपात सहायता प्रदान की गई। पिछले महीने अरब सागर में संकट के संबंध में सूचना मिलने के बाद पाकिस्तानी नौसेना ने एक व्यापारिक पोत से विदेशी नागरिकों सहित चालक दल के 18 सदस्यों को बचाया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News