मैक्सिको मलबे में फंसी 2 लड़कियों ने व्हाट्सएप पर मदद मांगी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 11:21 AM (IST)

मैक्सिकोः 20 सितम्बर का दिन मैक्सिको वासियों के लिए एक बार फिर तबाही लेकर आया। मैक्सिको में भूकंप  से मची भीषण तबाही से कम से कम 139 लोगों की मौत हो गई और कई इमारतें धराशाई हो गईं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।  साथ ही मलबे में अंदर फंसी 2 लड़कियों ने व्हाट्सएप पर मैसेज कर मदद मांगी। 

मेयर मिगुएल एंजल मानसेरा ने बताया कि अकेले राजधानी में 44 जगहों पर इमारतें ध्वस्त हुई हैं। मैक्सिको में वर्ष 1985 में इसी तारीख को भीषण भूकंप आया था जिसमें हजारों लोग मारे गए थे। इस भूकंप से ठीक दो सप्ताह पहले देश के दक्षिण में आए एक अन्य शक्तिशाली भूकंप में 90 लोग मारे गए थे।

राष्ट्रीय असैन्य रक्षा एजेंसी के प्रमुख लुइस फेलिप पुएन्टे ने ट्वीट कर पुष्टि की कि भूकंप में 139 लोगों की मौत हो गई है।उन्होंने ट्वीट में कहा कि मैक्सिको सिटी के दक्षिण में मोरेलास राज्य में 64 लोगों की मौत हुई है। स्थानीय अधिकारियों ने यहां मृतक संख्या 54 बताई है।पुएन्टे ने बताया कि इसके अलावा राजधानी में 36 लोग, पुएब्ला राज्य में 29 लोग, मैक्सिको राज्य में नौ और गुएरेरो राज्य में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News