रमजान पर फास्ट फूड कंपनी ने बनाई दिल छूने वाली एड, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Sunday, May 27, 2018 - 11:55 AM (IST)

सिंगापुरः रमजान का महीना चल रहा है जिसमें  30 दिन तक मुसलमान रोजा रखते हैं।  रमजान के मौके पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फास्ट फूड चेन मैकडोनाल्ड ने एक एड बनाया है, जो काफी दिल छू लेने वाला है। इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। McDonald's Singapore का ये वीडियो पिछले हफ्ते शेयर किया था  जिसके बाद ये वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है।करीब 2 मिनट के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर हैं।इस वीडियो में रमजान की भावनाओं को दर्शाया गया है।  

वीडियो में दिखाया गया है कि शख्स सहरी के समय उठता है  जिसके बाद वो नौकरी पर जाने के लिए तैयार होता है। लड़का मैकडोनाल्ड में डिलीवरी बॉय है । अपनी ड्यूटी के दौरान वो काफी पैदल चलता है, सीढ़ियां चढ़ता है, लोगों की मदद करता है। काम करते वक्त उसे समय का पता ही नहीं चलता कब शाम हो गई। आखिर में डिलीवरी बॉय  एक शख्स के घर फास्ट फूड पहुंचाता है जो उसको  अच्छे से जानते हैं। वो देखते हैं कि शाम के 7 बज चुके है। वे उसे बुलाकर कहते हैं- 'रोजा खोलने का वक्त हो चुका है।' इसके बाद वो उन्हें फास्ट फूड का एक पैकेट ऑफर करते हैं और    वीडियो वहीं खत्म हो जाता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News