लाखों लोगों की परेड से पहले मचा हड़कंप ! न्यूयॉर्क की गगनचुंबी इमारत में लगी भीषण आग, मीलों तक दिखे धुएं का गुबार ! (Video)
punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 03:09 PM (IST)
New York: अमेरिका के मिडटाउन मैनहट्टन में मंगलवार सुबह एक गगनचुंबी इमारत में अचानक आग लग गई। यह हादसा सुबह करीब 10 बजे ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल के पास हुआ, जो शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है। आग इतनी भीषण थी कि इमारत की छत से नारंगी लपटें और घना काला धुआं निकलता हुआ कई मील दूर से देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पूरे इलाके में डर और अफरा-तफरी का माहौल साफ नजर आया।
🚨 CHAOS IN MANHATTAN
— GlobeUpdate (@Globupdate) March 17, 2026
A massive rooftop fire explodes near Grand Central Terminal — thick black smoke choking the skyline of New York City.
- Dozens of firefighters racing to stop it
- Smoke visible for miles
- Happening near St. Patrick’s Day parade crowds#MANHATTAN #sstvi pic.twitter.com/INAi27LMgq
न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग इमारत की छत पर लगे HVAC (हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग) सिस्टम में खराबी के कारण लगी हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक जांच अभी जारी है। हादसे के समय बिल्डिंग में निर्माण कार्य भी चल रहा था।
यह घटना मशहूर सेंट पैट्रिक्स डे परेड शुरू होने से ठीक पहले हुई, जिसमें हर साल लगभग 20 लाख लोग शामिल होते हैं। परेड का रूट फिफ्थ एवेन्यू और ईस्ट 44th स्ट्रीट से होकर गुजरता है, जो आग वाली जगह से बेहद करीब है। दमकल विभाग ने सुबह 11 बजे से पहले ही आग को पूरी तरह काबू में कर लिया, जिससे परेड अपने तय समय पर शुरू हो सकी और बड़ा हादसा टल गया।घटना के कारण इलाके में ट्रैफिक जाम और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाओं में भी बाधा आई। कुछ समय के लिए मैनहट्टन की स्काईलाइन धुएं की वजह से धुंधली पड़ गई।
