दुबई में लग्जरी रिहायशी टावर पर गिरा ईरानी ड्रोन ! लग गई भयानक आग, मची अफरा-तफरी (Video)

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 02:20 PM (IST)

International Desk: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में एक बड़ा सुरक्षा हादसा सामने आया है। Dubai के क्रीक हार्बर इलाके में स्थित एक रिहायशी टावर से एक संदिग्ध ईरानी ड्रोन टकरा गया, जिससे इमारत में आग लग गई और पूरे भवन को तत्काल खाली कराना पड़ा।   दुबई मीडिया कार्यालय के अनुसार यह घटना बुधवार को हुई, जब एक ईरानी ड्रोन अचानक क्रीक हार्बर क्षेत्र में स्थित टावर पर गिर पड़ा। बताया गया कि ड्रोन के टकराते ही इमारत के ऊपरी हिस्से में आग लग गई। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में कई मंजिल ऊपर आग की लपटें और कुछ संरचनात्मक नुकसान दिखाई दिया।

 

जिस इमारत को निशाना बना, वह Address Creek Harbour 2 बताई जा रही है। यह लग्जरी प्रोजेक्ट Emaar Properties द्वारा विकसित Address Grand Creek Harbour का हिस्सा है। अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरी इमारत को खाली करवा दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
 इस टावर का निर्माण जून 2017 में शुरू हुआ था और अप्रैल 2023 में इसे पूरा किया गया था। यह दुबई के सबसे आधुनिक वाटरफ्रंट रिहायशी प्रोजेक्ट्स में से एक माना जाता है।

 

यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार हाल के हमलों में देश की एयर डिफेंस प्रणाली ने 268 बैलिस्टिक मिसाइल, 15 क्रूज मिसाइलऔर 1,514 ड्रोन (UAV) को इंटरसेप्ट किया है। मंत्रालय का कहना है कि इन हमलों में अब तक 6 लोगों की मौत हुई है, जिनमें अमीराती, पाकिस्तानी, नेपाली और बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं, जबकि 131 लोग घायल हुए हैं। यह हमला उस समय हुआ है जब अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियान के बाद क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है। इस ऑपरेशन में ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमलों का सिलसिला तेज हो गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News