मिसाइल हमले के डर से दुबई एयरपोर्ट पर सहमे यात्री, सायरन बजते ही मच गई भगदड़ (Video)

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 01:48 PM (IST)

International Desk: मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध का असर अब खाड़ी के बड़े शहरों तक दिखाई देने लगा है। संभावित ईरानी मिसाइल हमले की चेतावनी के बाद Dubai International Airport पर अचानक सायरन बज उठे, जिसके बाद यात्रियों और कर्मचारियों को तुरंत शेल्टर की ओर भेजा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद भी कर दिया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एयरपोर्ट के अंदर यात्रियों को लंबी कतारों में शेल्टर की ओर भागते हुए देखा गया। वीडियो में कई चेक-इन काउंटर खाली दिखाई दे रहे थे, जिससे संकेत मिलता है कि एयरलाइन कर्मचारियों को भी सुरक्षा कारणों से सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया था।

 

रिपोर्टों के अनुसार ईरान लगातार उन देशों को निशाना बना रहा है जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। इनमें Saudi Arabia, Bahrain, Kuwait और Iraq शामिल हैं। इन हमलों के कारण पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार Saudi Arabia और Kuwait की सेनाओं ने संयुक्त कार्रवाई में ईरान के आठ ड्रोन मार गिराए।बताया जा रहा है कि इनमें से दो ड्रोन का लक्ष्य तेल रिफाइनरी थे। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार दुबई आने वाली कई उड़ानों को रोक दिया गया और उन्हें Fujairah और Al Ain के पास हवा में ही इंतजार करना पड़ा। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर खाड़ी क्षेत्र में हमले जारी रहे तो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और तेल आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News