इजराइल का लेबनान पर बड़ा हमलाः एयरस्ट्राइक में मारे गए 26 लोग, कई शहर तबाह (Video)
punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 03:55 PM (IST)
International Desk:दक्षिणी लेबनान में रातभर चले इज़राइली हवाई हमलों में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार सुबह इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि कई कस्बों को निशाना बनाया गया। लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इज़राइली लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी क्षेत्र के कई कस्बों पर बमबारी की। इनमें मुख्य रूप से ऐतित (Aitit), जीता (Zita) जो मघदूचेह और अनकून के बीच स्थित है, सिर अल-घरबियेह (Sir el-Gharbiyeh), तेबनीन (Tebnine), अत-तिरी (At Tiri), अस-सुल्तानियाह (As-Sultaniyah) इन इलाकों में कई इमारतें और घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
🚨 BIG! Atleast 20 people were KILLED in an Israeli strike on the city of Sir Al-Rabiya in southern Lebanon.
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) March 8, 2026
Footage from the scene shows HEAVY DESTRUCTION. pic.twitter.com/XkVP9uDx8X
घटनास्थल से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में भारी विनाश दिखाई दे रहा है। कई मकान मलबे में तब्दील हो गए हैं और राहत टीमें मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, घायल हुए लोगों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब मध्य-पूर्व में तनाव लगातार बढ़ रहा है और इज़राइल तथा लेबनान के बीच सीमा क्षेत्र में अक्सर हमले और जवाबी कार्रवाई की घटनाएं सामने आती रही हैं।
