लंदन में हेट क्राइम: यहूदी समुदाय की 4 एंबुलेंसों को लगा दी आग, दहशत में लोग (Video)
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 01:57 PM (IST)
London: ब्रिटेन में लंदन के उत्तर-पश्चिम इलाके गोल्डर्स ग्रीन में सोमवार तड़के एक गंभीर आगजनी की घटना सामने आई। यहां यहूदी समुदाय की आपातकालीन सेवा की चार एंबुलेंसों को आग के हवाले कर दिया गया। यह घटना हाईफील्ड रोड इलाके में हुई, जहां देर रात अचानक आग लगने की सूचना मिली। मामले की जानकारी मिलते ही मेट्रोपॉलिटन पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि आग हटजोला नाम की यहूदी एंबुलेंस सेवा की गाड़ियों में लगी थी। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
Hatzolah ambulances set on fire in Golders Green in London
I wonder who did this?
pic.twitter.com/2E2JLRKcNl
— James Goddard (@JamesPGoddard90) March 23, 2026
इस दौरान आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सुरक्षा के मद्देनजर नजदीकी घरों को खाली कराया गया और इलाके की सड़कों को बंद कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।पुलिस के अनुसार आग के दौरान कुछ धमाके भी सुनाई दिए, जो एंबुलेंस में मौजूद गैस कैनिस्टर के फटने की वजह से हुए। इससे आग और तेजी से फैल गई, लेकिन समय रहते उसे बुझा लिया गया।पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इसे एंटी-सेमिटिक हेट क्राइम यानी यहूदी समुदाय के खिलाफ नफरत से जुड़ा अपराध माना है। जांच शुरू कर दी गई है और अधिकारी CCTV फुटेज व सोशल मीडिया वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।
#BREAKING: Surveillance video captured 3 suspects on camera setting four ambulances in Golders Green, #London, ablaze tonight.
The ambulances belong to #Hatzola - a volunteer Jewish #emergency service providing 24/7 medical aid.#IranWar #Israël pic.twitter.com/wdgXg3EYkt
— Chaudhary Parvez (@ChaudharyParvez) March 23, 2026
स्थानीय पुलिस अधिकारी सारा जैक्सन ने कहा कि शुरुआती जांच में तीन संदिग्धों की तलाश की जा रही है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी है तो वह पुलिस से संपर्क करे। इस घटना के बाद इलाके में यहूदी समुदाय के बीच डर और चिंता का माहौल बन गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा बढ़ाई जाएगी, अतिरिक्त गश्त की जाएगी और समुदाय के नेताओं के साथ बैठक कर लोगों को भरोसा दिलाया जाएगा।
