रूस और यू्क्रेन ने एक दूसरे पर किए हमले, 4 लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 12:55 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क : रूस और यूक्रेन के बीच शनिवार को संघर्ष में कम से कम चार लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दोनों देशों ने एक दूसरे के ऊपर ये हमले ऐसे समय किये जब अमेरिका और यूक्रेन के बीच कीव पर रूसी आक्रमण को खत्म करने के तौर-तरीकों पर वार्ता होने की संभावना है।

यूक्रेन के ज़ापोरिजिया शहर में एक रूसी ड्रोन ने एक इमारत को निशाना बनाया जिससे एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई तथा दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय प्रमुख इवान फेडोरोव ने यह जानकारी दी। रूस के बेलगोरोड सीमा क्षेत्र में यूक्रेनी गोलाबारी में दो महिलाओं की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गई।

रूस के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लाडकोव ने यह जानकारी दी। ये हमले अमेरिका-यूक्रेन वार्ता से ठीक पहले हुए, जिसके बारे में यूक्रेनी सरकारी मीडिया ने बताया कि यह आज बाद में मियामी में होगी। हालांकि व्हाइट हाउस ने यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के साथ किसी भी बैठक की पुष्टि नहीं की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News