इश्कबाज Robot! महिला को देख हुआ बेकाबू, सरेआम करने लगा छेड़खानी, Viral Video ने इंटरनेट पर लगाई आग

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 02:39 PM (IST)

Humanoid Robot Arrested Macau Video : चीन के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र मकाऊ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पुलिस को एक ह्यूमनॉइड रोबोट को हिरासत में लेना पड़ा। सोशल मीडिया पर लोग इसे दुनिया की पहली रोबोट गिरफ्तारी बता रहे हैं हालांकि सच्चाई इसके पीछे छिपी तकनीकी गलतफहमी है।

क्या हुआ था उस दिन?

घटना मकाऊ के पटाने इलाके की है। एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सड़क किनारे खड़ी होकर अपना फोन देख रही थीं। तभी अचानक उनके पीछे एक इंसानों जैसा दिखने वाला रोबोट आकर खड़ा हो गया। जैसे ही महिला पीछे मुड़ीं अचानक सामने मशीन को देखकर वह बुरी तरह घबरा गईं। डर और गुस्से में महिला ने रोबोट से बहस शुरू कर दी और शोर मचाने लगीं।

पुलिस का फिल्मी एक्शन

हंगामा बढ़ता देख वहां दो पुलिस अधिकारी पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक मजेदार नजारा दिखा—एक पुलिस अधिकारी रोबोट के कंधे पर हाथ रखकर उसे बिल्कुल किसी अपराधी की तरह वहां से दूर ले जा रहा था। इसी सीन को देखकर इंटरनेट पर 'रोबोट की गिरफ्तारी' के मीम्स (Memes) वायरल हो गए। महिला को घबराहट के कारण अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

 

 

कौन है यह मजनू रोबोट?

जांच में पता चला कि यह रोबोट चीनी कंपनी Unitree Robotics का एक एडवांस मॉडल है जिसे मई 2024 में लॉन्च किया गया था। यह रोबोट एक स्थानीय शिक्षा केंद्र का था और वहां प्रचार (Promotion) के लिए लाया गया था। केंद्र के प्रभारी ने बताया कि रोबोट पहले से तय निर्देशों (Pre-programmed) के तहत चल रहा था। जब महिला फोन देखने के लिए रुकीं तो रोबोट उनके पीछे रुककर रास्ता खाली होने का इंतजार करने लगा लेकिन उसकी लाइटों ने महिला को डरा दिया।

संचालक को चेतावनी और माफी

घटना के बाद रोबोट के संचालक ने बुजुर्ग महिला से माफी मांगी है। पुलिस ने रोबोट को संचालक के हवाले कर दिया है लेकिन साथ ही कड़ी चेतावनी दी है कि सार्वजनिक जगहों पर रोबोट का इस्तेमाल करते समय लोगों की सुरक्षा और सुविधा का खास ख्याल रखा जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News