लीक दस्तावेज़ों ने खोली चीन के साइबर जासूसी अभियान की पोल

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 06:46 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: देश के साइबर सुरक्षा तंत्र से जुड़ी चीनी साइबर सुरक्षा कंपनी आई-सून के लीक हुए दस्तावेज़ों के अनुसार चीन के व्यापक साइबर जासूसी अभियानों के नए सबूत पेश किए हैं। इन दस्तावेज़ों में हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं और उइघुर समुदाय को निशाना बनाने के लिए चीन द्वारा हैकरों के उपयोग के बारे में बताया गया है। लीक हुए दस्तावेज़ अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार कमजोर व्यक्तियों और समूहों को निशाना बनाने की चीन की रणनीति पर ज़ोर देते हैं।

आई-सून ने कथित तौर पर भारत में दलाई लामा के कार्यालय में सेंध लगाने की कोशिश की थी। पिछले साल चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक राजनयिक संकट पैदा हुआ था। इसके अलावा, अमेरिकी और ब्रिटिश अधिकारियों ने बीजिंग पर साइबर जासूसी के माध्यम से सांसदों, एकेडमिक, पत्रकारों और रक्षा ठेकेदारों सहित विभिन्न क्षेत्रों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News