इंडोनेशिया में भूस्खलन से 4 मरे, पांच घायल

punjabkesari.in Saturday, Feb 16, 2019 - 06:10 PM (IST)

जकार्ताः पश्चिमी इंडोनेशिया के वेस्ट जावा प्रांत में भूस्खलन में 4 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कम्युनिटी पुलिस के प्रमुख अगस प्रियोनो ने बताया कि शुक्रवार रात बोगोर जिले के सुकामाकमुर गांव में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में एक घर ढह गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ शनिवार को चारों शव मलबे से निकाल लिए गए और पांच घायलों का इलाज बोगोर के यूएमआई अस्पताल में किया गया।’’ भारी बारिश के दौरान इंडोनेशिया अक्सर भूस्खलन और बाढ़ का शिकार हो जाता है। इंडोनेशिया में सबसे अधिक बारिश जनवरी और फरवरी में होती है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News