पाक-चीन का जेएफ-17 फाइटर जैट निकला कबाड़, म्यांमार ने दी चेतावनी

punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2023 - 04:09 PM (IST)

रंगून,   : पाकिस्तान और चीन ने मिलकर म्यांमार को बड़ा चूना लगाया है। म्यांमार इस समय गृहयुद्ध से जूझ रहा है और इसे कुचलने के लिए उसे फाइटर जैट की सख्त जरूरत है। म्यांमार ने चीन और पाकिस्तान के बनाए जेएफ-17 फाइटर विमान को खरीदा है लेकिन यह उसके लिए कबाड़ साबित हो रहा है। म्यांमार के सैन्य शासक मिंग आंग हलिंग पाकिस्तान जनरल असीम मुनीर पर आगबबूला हो गए हैं।

पाकिस्तान ने साल 2019 से साल 2021 के बीच म्यांमार को जेएफ-17 फाइटर जैट बेचा था जो अब उड़ान के लिए अनफिट करार दे दिया गया है। इससे दोनों ही देशों के बीच तनाव गहरा गया है। म्यांमार अ के तानाशाह ने जब इस संकट पर पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है। म्यांमार ने अब चीन से गुहार मा लगाई है कि वह इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News